
क्यों फेल हुआ था KBC का तीसरा सीजन? प्रोड्यूसर बोले 'अमिताभ से हुई थी शाहरुख की तुलना'
AajTak
केबीसी की टीम ने सोचा था कि शाहरुख खान के साथ शो का एक और बेहतर चलेगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और शो की रेटिंग गिर गई थी. दर्शकों को अमिताभ बच्चन की जगह आए शाहरुख खान पसंद नहीं आए थे. इसलिए अमिताभ को अगले सीजन में दोबारा लेकर आया गया था. अब एक नए इंटरव्यू में केबीसी के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु ने सीजन 3 और शाहरुख खान के उसमें फ्लॉप होने को लेकर बात की है.
हिट क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 12 सीजन टीवी पर आ चुके हैं और 13वां आने को तैयार है. कौन बनेगा करोड़पति के एक सीजन को छोड़कर बाकी सभी सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया है. वह सीजन था शो का तीसरा सीजन. 2007 में जब अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति करने से मना कर दिया था तब शाहरुख खान को यह मौका दिया गया था.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












