
क्यों पानी के रास्ते आने वालों के खिलाफ लामबंद हुई ब्रिटिश सरकार, नावों से पहुंचने वाले घुसपैठियों के साथ क्या होगा वहां?
AajTak
ब्रिटेन में अवैध तरीके से आ रहे प्रवासियों पर जमकर विवाद हो रहा है. पीएम ऋषि सुनक ने स्टॉप द बोट कैंपेन चलाया था, जिसमें उन्होंने वादा किया था कि छोटी नावों के जरिए सरहद तक पहुंचने वालों को देश में नहीं रखा जाएगा. अब इसपर कानूनी मुहर लग चुकी. Illegal Migration Bill ब्रिटिश संसद के निचले सदन में पास हो चुका.
यूनाइटेड किंगडम में इस समय कई चीजें एक साथ चल रही हैं. आने वाले कुछ दिनों में किंग चार्ल्स की ताजपोशी होनी है. सारा देश उसकी तैयारियों में व्यस्त है. इस बीच संसद के निचले सदन में अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए बिल पास हो चुका. अब इसपर हाउस ऑफ लॉर्ड्स में बात होगी.
माना जा रहा है कि अगर बिल यहां भी पास हो गया, तो नावों के जरिए इंग्लिश चैनल पार करने वालों को दोहरी मुसीबत झेलनी होगी. वे जान जोखिम में डालकर छोटी बोट्स पर बैठकर ब्रिटेन पहुंचेंगे तो लेकिन वहां उन्हें टिकने नहीं दिया जाएगा, बल्कि तुरंत किसी 'सेफ थर्ड कंट्री' भेज दिया जाएगा.
बोट से आने वालों पर क्यों है एतराज?
बीते कुछ सालों में अल्बानिया, अफगानिस्तान और सीरिया से आने वाले ऐसे लोग बढ़े जो सड़क या हवाई रास्ते की बजाए पानी के रास्ते आ रहे हैं. ब्रिटेन इसे मुश्किल मान रहा है. दरअसल ये एक गैरकानूनी तरीका है, जिसमें ट्रैफिकर कुछ पैसे लेकर लोगों को अवैध तरीके से ब्रिटेन या मनचाहे देश पहुंचा देते हैं. अवैध इसलिए कि नावों से आ रहे लगभग 98% लोगों के पास पासपोर्ट नहीं होता. वे बिना किसी पहचान के यूके पहुंच जाते हैं.
होम ऑफिस के इमिग्रेशन इन्फोर्समेंट विभाग का कहना है कि केवल 2 प्रतिशत लोग ही पहचान-पत्र के साथ होते हैं. ऐसे में अगर वे आतंकी हैं, या किसी भी गलत इरादे के साथ पहुंचे तो जांच बहुत मुश्किल हो जाती है.
पेट्रोलिंग के नहीं थे पक्के इंतजाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







