
क्यों पहले ही हफ्ते से हिना खान-शिल्पा शिंदे का 'कॉपी वर्जन' लग रहीं दिव्या? क्या प्रियांक शर्मा की Tips का है असर
AajTak
संडे का वार एपिसोड में करण जौहर ने दिव्या और प्रतीक को यह कहकर चेताया कि बिग बॉस एक रियलिटी शो है. वो लोग अपनी स्क्रिप्ट ना बनाएं. करण ने दिव्या को साफ कहा कि वो प्रतीक संग लड़ाई लड़कर शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का कॉपी वर्जन न बनें.
रियलिटी शोज की क्वीन दिव्या अग्रवाल ने जिस दिन से बिग बॉस के घर में एंट्री की है, वो उसी समय से लाइमलाइट में हैं. हालांकि, दिव्या की चर्चा पॉजिटिव चीजों से ज्यादा उनके नेगेटिव बिहेवियर की वजह से हो रही है. शमिता शेट्टी को 'बॉसी' का टैग देने वाली दिव्या पहले दिन से ही कंटेस्टेंट्स पर अपना रोब जमाते हुए नजर आ रही हैं. दिव्या की इस आदत से सिर्फ बिग बॉस के घर में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग दो ग्रुप में बंट गए हैं. कुछ लोग उन्हें फेवर कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनके रूड बिहेवियर के लिए उनको जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं.More Related News

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












