
क्यों दूसरी बार भी बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने से चूकीं Rashmi Desai, बताया कहां हुई गलती?
AajTak
रश्मि देसाई ने बिग बॉस 15 में वाइल्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री ली थी. रश्मि देसाई ने शो का हर टास्क शिद्दत से निभाया. पर फिर भी वो विनर नहीं बन पाईं. बिग बॉस 13 में भी रश्मि देसाई शो के आखिरी पड़ाव पर आकर घर से बेघर हुईं थीं.
बिग बॉस 15: बिग बॉस ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है. इस बार टॉप 6 कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला उनकी मम्मियों से शुरू हुआ. सलमान खान ने सबसे पहले टॉप 6 कंटेस्टेंट्स की मम्मियों का स्वागत किया. इसके बाद सभी मांओं को एक कैंडी टास्क दिया. इस टास्क के जरिये किसी एक सदस्य का एलिमिनेशन होना था और अफसोस रश्मि देसाई फिर विनर बनने से रह गईं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












