
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए अमर उपाध्याय नहीं थे पहली पसंद
AajTak
टीवी एक्टर अमर उपाध्याय ने पॉपलुर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अपने किरदार मिहिर से दर्शकों के बीच पहचान बनाई. उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जीता. घर-घर में अपना नाम बनाया. अपने टैलेंट और स्किल्स के दम पर उन्हें एकता कपूर के सीरियल में दमदार रोल मिला था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीरियल में मिहिर का किरदार निभाने के लिए अमर पहली पसंद नहीं थे.
टीवी एक्टर अमर उपाध्याय ने पॉपलुर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अपने किरदार मिहिर से दर्शकों के बीच पहचान बनाई. उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जीता. घर-घर में अपना नाम बनाया. अपने टैलेंट और स्किल्स के दम पर उन्हें एकता कपूर के सीरियल में दमदार रोल मिला था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीरियल में मिहिर का किरदार निभाने के लिए अमर पहली पसंद नहीं थे. एक इंटरव्यू में अमर ने बताया था कि जो शख्स इस रोल के लिए फाइनल हुआ था, उसने लास्ट मोमेंट पर बैक आउट कर दिया था, जिसके कारण उन्हें यह रोल मिला.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












