
क्यूबा में Hurricane Ian ने मचाई तबाही, अंधेरे में डूबा हवाना, फ्लोरिडा में दी दस्तक
AajTak
तूफान इयान का कहर जारी है. क्यूबा में इयान ने जमकर तबाही मचाई है. यहां पावर ग्रिड ठप पड़ने से घरों में बिजली गुल हो गई है, जिससे देश के 1.1 करोड़ लोग अंधेरे में जी रहे हैं. वहीं, अमेरिका के फ्लोरिडा में तूफान ने दस्तक दे दी. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोगों से सभी उचित दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है.
अमेरिका में ट्रॉपिकल तूफान इयान (Ian) ने क्यूबा में जमकर तबाही मचाई है. तूफान की वजह से क्यूबा में पावर ग्रिड ठप हो गया, जिससे कई शहर अंधेरे में डूब गए. इससे देश के 1.1 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं. अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में बुधवार तड़के तूफान इयान ने दस्तक दी. फ्लोरिडा में बड़े पैमाने पर तबाही होने का अनुमान जताया जा रहा है. इससे पहले कई अन्य राज्यों में भी तूफान का कहर जारी है.
तूफान इयान ने मंगलवार को क्यूबा के पिनार डेल रियो प्रांत में दस्तक दी थी, जिसके बाद वहां से हजारों लोगों को बाहर निकाला गया. तूफान से मची तबाही में दो लोगों की मौत हो गई. तूफान की वजह से हवाना में तेज हवाएं और समुद्र की बड़ी-बड़ी लहरें उठती देखी जा सकती हैं.
'यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर' ने कहा कि तूफान के प्रभाव की वजह से क्यूबा में 205 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं. सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में पिनार डेल रियो, आर्टेमिसा और मायाबेक प्रांतों में बिजली के गिरे हुए तार और टूटी सड़कें नजर आ रही हैं.
तूफान की दस्तक के बाद क्यूबा में हर जगह जमीन से उखड़े पेड़, कचरे का अंबार और बिजली और टेलीफोन के उखड़े हुए वायर देखे जा सकते हैं.
अमेरिकी नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, तूफान इयान की तीव्रता को देखते हुए इसे बुधवार को कैटेगरी 4 में रखा गया.
अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में दी तूफान ने दस्तक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







