
क्या IDF के ताजा हमले में मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार? इजरायल ने शुरू की जांच
AajTak
Times of Israel की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के अधिकारी सैन्य खुफिया जानकारी के आधार पर इस संभावना की जांच कर रहे हैं कि हमास नेता याह्या सिनवार की मौत हो गई है.
इजरायल (Israel) की सेना गाजा में लगातार फिलिस्तीनियों पर कहर ढा रही है. ताजा हमलों में इजरायल ने मिसाइलों से एक स्कूल को निशाना बनाया, 20 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए और कई घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इजरायल इस संभावना की जांच कर रहा है कि शनिवार को गाजा शहर में विस्थापित फिलिस्तीनियों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर रॉकेट हमले में हमास के नेता याह्या सिनवार की मौत हो गई.
इजरायली सेना ने कहा कि हमला हमास के कमांड सेंटर को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हमले में मारे गए 22 लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.
'खुफिया' सूत्रों से मिली जानकारी
रविवार को एक रिपोर्ट में, Times of Israel ने कहा कि अधिकारी इस संभावना की जांच कर रहे हैं कि सिनवार की मौत हो गई है. यह रिपोर्ट सैन्य खुफिया जानकारी के आधार पर इजरायली पत्रकार बेन कैस्पिट ने की थी.
रिपोर्ट में कहा गया है, "Walla न्यूज साइट ने कहा है कि शिन बेट ने रिपोर्ट को खारिज कर दिया है और उनका मानना है कि सिनवार जिंदा है. खुफिया जानकारी के मुताबिक, सिनवार की मौत गाजा में आईडीएफ ऑपरेशन के दौरान हुई थी."
Times of Israel ने आगे कहा कि कैपिस्ट ने तर्क दिया कि सिनवार के इतिहास को देखते हुए शायद वह मरा नहीं है. जब वह पिछले हमलों के बाद गायब हो गया था और उसकी मौत की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. सिनवार की मौत के बारे में अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए, इजरायली पत्रकार बराक रविद ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने मुझे बताया है कि यरुशलम के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि हमास नेता को मारा जा चुका है."

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










