
क्या Ekta Kapoor का हुआ ब्रेकअप? बोलीं- आप करना चाहते हैं डेट तो लिखिए 500 शब्दों का निबंध
AajTak
एकता कपूर ने पोस्ट में कहा, "मैं अब डेट नहीं कर रही हूं. अगर आप लोग मुझमें दिलचस्पी रखते हैं तो मुझे 500 शब्दों का निबंध चाहिए, इस बात पर कि आप कैसे मेरा वक्त बर्बाद नहीं करेंगे."
टीवी की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर 'नागिन 6' को लेकर सुर्खियों में आई हुई हैं. वह इस शो के लिए एक्ट्रेस की तलाक कर रही हैं. एकता ने फैन्स से भी सजेशन्स मांगे हैं. हालांकि, अभी तक तो एकता ने खुलासा नहीं किया है कि वह किस एक्ट्रेस को इस बार 'नागिन' का रोल देंगी, लेकिन वह अपनी एक और पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, एकता कपूर ने ब्रेकअप को लेकर कुछ पोस्ट्स शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने खुद को 'हाई मेनटेनेंस' क्वीन बताया है. साथ ही हिंट दिया है कि वह अब रिलेशनशिप में नहीं हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












