
क्या है वो 'हिंदूफोबिक' प्रस्ताव जिसे अमेरिकी संसद से खारिज करने की हो रही है मांग?
AajTak
भारत के खिलाफ प्रौपगैंडा चलाने वालीं अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश कर विदेश विभाग से मांग की है कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के कथित हनन के मामले में कार्रवाई की जाए.
पाकिस्तान परस्त अमेरिकी सांसद इल्हान उमर के हिन्दूफोबिक (हिन्दुओं से भय वाले) प्रस्ताव पर अमेरिकी संसद में जबरदस्त प्रौपगैंडा चल रहा है. अमेरिका की एक हिन्दू संस्था ने अमेरिकी संसद से अनुरोध किया है कि अमेरिकी कांग्रेसवूमन इल्हान उमर द्वारा पेश हिन्दूफोबिक प्रस्ताव को खारिज किया जाए. इस संस्था का कहना है कि इल्हान उमर का ये प्रस्ताव भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड की अनुचित और बेइमानीपूर्वक निंदा करता है और इसका कोई आधार नहीं है.
बता दें कि इल्हान उमर के इस प्रस्ताव में अमेरिकी सरकार से अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (USCIRF) की सिफारिशों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है. इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत भारत को विशेष चिंता वाले देशों (CPC) की कैटेगरी में रखने का अनुरोध किया गया है.
गौरतलब है कि USCIRF की सिफारिशें अमेरिकी सरकार के विदेश विभाग के लिए बाध्यकारी नहीं हैं और पिछले कई वर्षों से लगातार अमेरिकी प्रशासन ने ऐसी सिफारिशों की अनदेखी की है.
पाक समर्थक MP इल्हान उमर का एक और प्रोपगैंडा, US संसद में लेकर आई एंटी-इंडिया प्रस्ताव
भारत के लिए पैरवी करने वाली संस्था हिन्दू पैक्ट के कार्यकारी निदेशक उत्सव चक्रवर्ती ने कहा कि कांग्रेस वूमन इल्हान स्पष्ट रूप से जमात-ए-इस्लामी और मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े समूहों की बात कर रही हैं. एक निर्वाचित प्रतिनिधि, जिसने अमेरिका के संविधान के प्रति वफादारी की शपथ ली है, के द्वारा ऐसा किया जाना बेहद दुखद है.
हिंदूपैक्ट के उत्सव चक्रवर्ती ने कहा कि उमर मिनेसोटा की राजनीतिक रूप से एक विवादास्पद डेमोक्रेटिक महिला सांसद हैं, जिन्हें अतीत में उनकी यहूदी विरोधी टिप्पणियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा झेलनी पड़ी थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







