
'क्या से क्या हो गया देखते-देखते', BJP सांसदों का केजरीवाल पर तंज, अध्यादेश के खिलाफ संसद में आवाज उठाएगी AAP
AajTak
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है. इस मुलाकात पर तंज कसते हुए मनोज तिवारी ने कहा, मुझे नीतीश कुमार पर दया आ रही है. मनोज तिवारी बोले, 'जो भी अरविंद केजरीवाल से सटा है उसका कद घाटा है.'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद दिल्ली के भाजपा नेताओं ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. मनोज तिवारी ने केजरीवाल को टारगेट करते हुए कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने देश में टूटी चप्पल पहनकर भारष्टचार के खिलाफ मुहिम शुरू की थी और कई नेताओं को भ्रष्ट बताते थे. उस वक्त केजरीवाल शरद पवार, कपिल सिब्बल, लालू यादव, फारूक अब्दुल्ला इन सबके खिलाफ थे. लेकिन आज केजरीवाल इन सबसे मिल रहे हैं.
बता दें कि आज यानी रविवार को नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है. इस मुलाकात पर तंज कसते हुए मनोज तिवारी ने कहा, मुझे नीतीश कुमार पर दया आ रही है. मनोज तिवारी बोले, 'जो भी अरविंद केजरीवाल से सटा है उसका कद घाटा है.'
'किसी CM का ऐसा व्यवहार नहीं देखा'
इसके अलावा भाजपा सासंद डॉक्टर हर्ष वर्धन ने भी AAP नेता को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, मैंने चार अलग-अलग मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल देखा है. लेकिन कभी भी किसी मुख्यमंत्री का इस तरह का व्यवहार नहीं देखा. 8 बड़े अफसरों ने उपराज्यपाल को लिखकर कहा है कि उनको दिल्ली सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है.
देश की छवि खराब न हो...
इसके अलावा भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी दिल्ली सीएम केजरीवाल पर तंज कसा है. वे बोले, दिल्ली की इस समय हास्यासपद स्थिति है. सिर्फ 2 करोड़ जनता की नहीं, बल्कि यहां इंटरनेशनल गतिविधियां होती हैं. उन्होंने कहा, भारत की राजधानी दिल्ली है और देश की छवि खराब न हो, इसलिए यह अध्यादेश लाया गया है. ऐसे में अगर सांसद इसका राजयसभा में विरोध करेंगे तो ये तो बहुत शर्म की बात है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







