
क्या शिवपाल वहीं लौट आए जहां से चले थे, BJP के साथ या एकला चलो से बढ़ाएंगे अखिलेश की चिंता?
AajTak
सपा के टिकट पर विधायक बनकर शिवपाल यादव ने बीजेपी की तरफ कदम बढ़ाया तो लक्ष्मणरेखा भी पार कर गए. शिवपाल की अभी तक बीजेपी में एंट्री नहीं हो सकी. इस तरह शिवपाल सियासी मंझधार में फंस गए हैं, जिसके चलते न तो सपा से दूर हो पा रहे हैं और न ही अखिलेश यादव उन्हें बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं.
मुलायम कुनबे में चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच शह-मात का खेल जारी है. यूपी चुनाव के बाद से ही चाचा-भतीजे के बीच सियासी इतनी बढ़ती ही जारी है. अखिलेश से नाराज होकर शिवपाल ने बीजेपी की तरफ अपने कदम तो बढ़ाए, लेकिन अभी तक दहलीज नहीं पहुंच सके. वहीं, बीजेपी भी शिवपाल के लिए जल्दबाजी नहीं दिखा रही है जबकि अखिलेश खुलकर कह रहे हैं कि बीजेपी चाचा को लेना चाहती है तो देर क्यों कर रही. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शिवपाल वहीं लौट आए हैं, जहां से वह बीजेपी के लिए चले थे?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को सपा का विधायक मानने के बजाय एक सहयोगी दल के तौर पर ट्रीट कर अपनी मंशा जाहिर कर दी है. ऐसे में फिलहाल शिवपाल को अखिलेश बहुत ज्यादा भाव देने के मूड में नहीं दिख रहे हैं तभी तो कह रहे हैं कि बीजेपी चाचा को लेना चाहती है तो देर क्यों कर रही है? वहीं, सपा के टिकट पर जीतकर विधायक बने शिवपाल कहते हैं कि अगर वह मुझे बीजेपी में भेजना चाहते हैं तो सपा से हमें निकाल दें, क्योंकि हम सपा के जीते 111 विधायकों में से एक हैं.
यूपी चुनाव से पहले शिवपाल यादव ने सारे मनमुटाव खत्म कर अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. समाजवादी पार्टी के टिकट पर शिवपाल यादव ने जसवंतनगर सीट से जीत दर्ज किया, लेकिन अखिलेश ने उन्हें सपा का विधायक मानने के बजाय सहयोगी दल के तौर पर ट्रीट किया. इसके चलते शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बीजेपी में शामिल होने की चर्चा को हवा दे दी.
शिवपाल को लेने से क्यों हिचक रही बीजेपी सूत्रों की मानें तो शिवपाल यादव के बीजेपी जाने पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूर चाहते थे कि शिवपाल यादव को पार्टी में लिया जाए, लेकिन बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व किसी जल्दबाजी में नहीं है. वहीं, बीजेपी में जाने की जल्दबाजी में शिवपाल यादव ने रामभक्त बनने से लेकर सामान नागरिक संहिता तक की वकालत कर दी. इसके बाद भी बीजेपी का दरवाजे फिर भी न खुलता देख अब शिवपाल यादव कॉमन सिविल कोड पर गोल-मोल बातें करने लगे हैं.
बीजेपी से बढ़ती नजदीकियों और सपा के खिलाफ बगावती तेवर अपनाने के बाद शिवपाल यादव को न तो अखिलेश यादव पार्टी से निकाल रहे हैं और न ही उन्हें सपा के विधायक मान रहे. दूसरी तरफ बीजेपी शिवपाल को पार्टी में लेने के लिए बहुत ज्यादा कोई उत्सुकता दिखा रही है. ऐसे में सियासी मंझधार में फंसे शिवपाल अब अपनी सियासी नैया पार लगाने के लिए एक मजबूत सहयोगी की तलाश में है.
शिवपाल सिंह यादव कहते हैं कि सपा में लगातार उनकी उपेक्षा हो रही है. अगर सपा मुखिया अखिलेश सबको साथ लेकर चलते तो 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आसानी से सत्ता से हटाया जा सकता है, लेकिन 'विनाश काले विपरीत बुद्धि.' अखिलेश से नाराज शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि सपा में उन्हें अपमान के सिवाय कुछ नहीं मिला. इस तरह शिवपाल सपा में अपनी उपेक्षा की बात कर समाज की सहानुभूति हासिल करने में जुटे हैं तो दूसरी तरफ अखिलेश को घेरने में जुटे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







