
क्या ये बॉल दूसरी दुनिया से आई? शख्स को समुद्र किनारे मिली अजीब चीज, शुरू हुई चर्चा! Photos
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के एक सी बीच पर एक शख्स को अजीब सी चीज मिली. ये किनारे पर बहकर आई एक भारी मेटल बॉल थी. शख्स ने कहाड मुझे इसे देखकर पता चला कि ये मेटल कभी बेहद गर्म रहा होगा और संभव है कि ये दूसरी दुनिया से आया है.
दुनिया में कई बार कुछ ऐसी चीजें मिल जाती हैं जिनके अस्तित्व के बारे में समझना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इसे दूसरी दुनिया या एलियन से जोड़कर भी देखा जाता है. इसी तरह जब हाल में एक शख्स को ऑस्ट्रेलिया के एक बीच पर बहकर आई अजीब सी चीज मिली तो वह हैरान रह गया. फिल मोरिस नाम को शख्स को क्वींसलैंड के बीच पर मेटल की गोल सी चीज मिली.
दूसरी दुनिया से आई गेंद
उनका मानना है कि यह एक मानव रहित रॉकेट का टुकड़ा हो सकता है, लेकिन हजारों तस्वीरों और घंटों की खोज के बाद, उन्हें अहसास हुआ कि एक दशक पहले नामीबिया में एक ऐसे ही मेटल की गेंद पाई गई थी. नामीबिया की तस्वीर देखकर मॉरिस ने दावा किया कि ये बिलकुल सेम थी. मोरिस ने कहा - ये दूसरी दुनिया से आई हुई गेंद सी लगती है.
'मेटल कभी बेहद गर्म रहा होगा' याहू से बात करते हुए, मॉरिस ने कहा- "मुझे इसे देखकर पता चला कि ये मेटल कभी बेहद गर्म रहा होगा. मेरा मानना है किनारे पर बहने से पहले ये कहीं से दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में आई है. उन्होंने इस गेंद को देश भर के समुद्र तटों की चार दशकों की खोज में सबसे खास बताया है.
एलियन से जुड़ी हो सकती है
हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लोगों को इस गेंद से दूर रहना चाहिए क्योंकि हमें इसके ओरिजन का कुछ पता नहीं है. मोरिस की इस खोज को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी दूसरे ग्रह की या एलियन से जुड़ी वस्तु है, जबकि कई लोगों ने इसे मैन मेड बताया है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












