
क्या यह Sara Ali Khan और Ibrahim Ali Khan के बचपन की तस्वीर है? देखकर दीजिए सबा पटौदी का जवाब
AajTak
सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने फिर एक बार थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है, लेकिन इस बार आपके लिए सबा ने एक चैलेंज रखा है. तस्वीर देखकर आपको बताना है कि यह बच्चा है कौन?
क्या आप जानते हैं बॉलीवुड से किस फैमिली की सबसे ज्यादा थ्रोबैक तस्वीरें सामने आती हैं. अगर आप पटौदी खानदान के फैन हैं तो जाहिर सी बात है आपको पता होगा. इस फैमिली से आप अपने पसंदीदा एक्टर की बचपन की तस्वीरें देखना चाहते हैं तो आपको सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी को जरूर फॉलो करना चाहिए, क्योंकि अगर आपको अपने पसंदीदा एक्टर की बचपन की या पुरानी तस्वीरें देखनी हैं तो सबा पटौदी का सोशल मीडिया अकाउंट आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












