
क्या मिडिल ईस्ट में होने जा रही है All-Out War? सवाल पर बोले बाइडेन- आपको कितना भरोसा कि बारिश नहीं होगी
AajTak
मिडिल ईस्ट में जारी उठापटक के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से पूछा गया कि क्या इस क्षेत्र में All-Out War होने जा रही है. इस पर जो बाइडेन ने उलटा सवाल पूछते हुये कहा कि आपको कितना भरोसा है कि बारिश नहीं होगी?
इजरायल और हमास के बीच शुरू हुई जंग अब लेबनान के बाद ईरान के दरवाजे तक पहुंच चुकी है. शिया बहुल देश ईरान अब खुलकर इस जंग में आगे आ रहा है, जिसके बाद इस वॉर के पूरे मिडिल ईस्ट में फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है. जिस तरह धीरे-धीरे यह जंग बढ़ रही है, उससे सवाल उठ रहा है कि क्या यह पूरी तरह से All-Out War में तब्दील हो जायेगी.
अगर ऐसा होता है तो दुनिया पर इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा. क्योंकि All-Out War शुरू होने का मतलब है कि फिर इस जंग को पूरे दृढ़ संकल्प के साथ लड़ा जायेगा. सबसे ज्यादा संसाधन और एनर्जी इस पर ही खर्च किये जायेंगे. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने All-Out War को लेकर एक बयान दिया है.
जंग को टाला जा सकता है: बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा,'मुझे इस बात के ज्यादा आसार नहीं दिखते कि मिडिल ईस्ट में कोई ऑल आउट वॉर होने जा रही है. इस तरह की जंग को टाला जा सकता है, लेकिन इसके लिए और ज्यादा कोशिशें किए जाने की जरूरत है.'
जंग के सवाल पर दिया ये जवाब
बाइडेन से जब पूछा गया कि उन्हें इस बात का कितना भरोसा है कि इस तरह के युद्ध को टाला जा सकता है तो उन्होंने कहा,'आपको कितना भरोसा है कि बारिश नहीं होगी? मुझे नहीं लगता कि कोई All-Out War होने वाली है. हम इसे टाल सकते हैं.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









