
क्या महाराष्ट्र में OPS की होगी वापसी? वित्त मंत्री अजित पवार ने अपने बयान में दिए बड़े संकेत
AajTak
अजित पवार ने कहा, आजकल युवा पीढ़ी के लोग अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करते हैं. माता-पिता को अपने सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए वित्तीय व्यवस्था करने की आवश्यकता होती है क्योंकि बच्चे विदेश जाते हैं, वहां बसते हैं और जीवन का आनंद लेते हैं.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) के मुद्दे पर राज्य सरकार का रुख 'सकारात्मक' है. उन्होंने कहा कि मैंने अन्य राज्य सरकारों से जानकारी मांगी है जिन्होंने ओपीएस को वापस लाने का फैसला किया है. हम अगले विधानसभा चुनाव से पहले इस पर निर्णय लेंगे. अजित पवार ने कहा कि उन्होंने भी ओपीएस के बारे में अपना नजरिया बदल लिया है.
उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद को बताया कि सुबोध कुमार, केपी बख्शी और सुधीर श्रीवास्तव की एक समिति ने राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है. इससे पहले, पत्रकारों से बात करते हुए, अजित पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मैंने पहले ही पुरानी पेंशन योजना के मुद्दे पर प्राथमिक चर्चा कर ली है. बता दें कि महाराष्ट्र में सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारी ओपीएस की बहाली की मांग कर रहे हैं, जिसे 2005 में बंद कर दिया गया था.
ओपीएस और एनपीएस में क्या अंतर?
ओपीएस के तहत सरकारी कर्मचारी को उसके अंतिम प्राप्त वेतन के 50 प्रतिशत के बराबर मासिक पेंशन मिलती थी. कर्मचारियों द्वारा अंशदान की कोई आवश्यकता नहीं थी. नई पेंशन योजना के तहत, एक राज्य सरकार का कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 10 प्रतिशत अंशदान देता है और राज्य भी उतना ही योगदान देता है. फिर कर्मचारी का पैसा पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा अप्रूव्ड कई पेंशन फंडों में से किसी एक में निवेश किया जाता है और इस पर मिलने वाला रिटर्न मार्केट से जुड़ा होता है.
अजित पवार ने कहा, 'देवेंद्र फडणवीस ने ओपीएस के प्रति अपना विरोध जताया था, अतीत में जब मैं राज्य का वित्त मंत्री था तो मैंने भी एक सत्र के दौरान ऐसी ही बातें कही थीं. हालांकि मेरी जानकारी के अनुसार, केंद्र इस लंबित मुद्दे को हल करने के बारे में सोच रहा है जिससे लोगों को आर्थिक रूप से लाभ होगा. केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है'. उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को वर्ष 2021 से (अगर ओपीएस लागू होता है तो एरियर) वित्तीय लाभ मिलेगा.
'मैं से आराम करने को कह रहा, वह मेरी नहीं सुन रहे'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










