
क्या नसरल्लाह की मौत के साथ खत्म होगा Israel का एक बड़ा दुश्मन, या पूरे मिडिल ईस्ट में फैल जाएगी जंग की आग?
AajTak
बीते सप्ताह इजरायल ने लेबनान पर एक के बाद एक हवाई और जमीनी हमले कर हिजबुल्लाह के कई टॉप कमांडरों को मार गिराया. इसमें एक नाम हसन नसरल्लाह का भी है. इस चरमपंथी नेता की हत्या इजरायल के लिए कुछ वैसी ही है, जैसे अमेरिका के लिए बिन लादेन को मार गिराना. तो क्या इसके बाद इजरायल के बड़े दुश्मन हिजबुल्लाह की कमर टूट जाएगी?
इजरायल इन दिनों एक साथ कई मोर्चों पर जंग कर रहा है. हमास के साथ युद्ध को उसे एक साल बीतने को आए. इस बीच ही वो हिजबुल्लाह से भी लड़ रहा है. लेबनान से संचालित हो रहा ये आतंकी गुट लगभग चार दशक से इजरायल की नाक में दम किए हुए था. अब इसके टॉप लीडर हसन नसरल्लाह की हवाई हमले में मौत की पुष्टि हो चुकी. तो क्या इसके मायने ये हैं कि इजरायल का एक बड़ा दुश्मन खत्म हो चुका? क्या अब वो लेबनान की तरफ से निश्चिंत हो सकता है?
यहां हम कई सवालों के सिलसिलेवार जवाब जानते हैं. हिजबुल्लाह क्या है. हमास पर हमले से ये समूह क्यों भड़क उठता है. ईरान-फंडेड इस गुट का हेडक्वार्टर लेबनान में क्यों है. क्या टॉप लीडर के खात्मे से ये संगठन खत्म हो जाएगा, या कोई दूसरा लीडर ये जगह भर सकेगा?
हिजबुल्लाह की नींव ईरान ने इजरायल को पछाड़ने के लिए अस्सी के दशक में रखी थी. यह शिया संगठन है, जो लेबनान में बेहद ताकतवर है. इसे दुनिया के सबसे ताकतवर गैर-सरकारी सैन्य ताकत की तरह भी देखा जाता रहा, जिसका काम इजरायल और उसके सहयोगियों को परेशान करना है. यह शिया विचारधारा को फैलाने के मकसद के साथ सुन्नियों की नाक में भी दम किए रखता है. चूंकि इसकी फंडिंग ईरान करता है तो कह सकते हैं कि इसका काम मिडिल ईस्ट में इस देश को सबसे शक्तिशाली बनाए रखना भी रहा.
हमास और हिजबुल्लाह में क्या संबंध
चरमपंथी गुट का हमास से वही संबंध है, जो दुश्मन के दुश्मनों का आपस में होता है. वे आपस में दोस्त बन जाते हैं. लेबनान में गृह युद्ध के दौरान बने इस गुट का सीधा-साफ मकसद था कि वो इस्लामिक, खासकर शिया मत को फैलाए, और इजरायल को कमजोर करते हुए फिलिस्तीन की आधिकारिक नींव रखे. यही वजह है कि जब-जब इजरायल हमास पर हमलावर हुआ, इस संगठन को गुस्सा आया. पिछले साल 7 अक्टूबर को शुरू लड़ाई के बाद से हिजबुल्लाह ने कई बार इजरायल पर हमले किए. ये बात अलग है कि इजरायली डिफेंस फोर्स उनपर हमेशा भारी रही.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.









