
क्या दूसरा बेबी प्लान कर रहीं Bharti Singh? बोलीं- बेटी होनी चाहिए...
AajTak
पैपराजी संग बातचीत में भारती सिंह ने बताया कि वो कब अपना दूसरा बेबी प्लान करेंगी. भारती ने कहा कि बेटे के जन्म के बाद वो अब एक नन्ही परी चाहती हैं.
बेटे के जन्म के बाद कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपनी पेरेंटहुड जर्नी के हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं. बेटे के जन्म के बाद भारती और हर्ष की जिंदगी खुशियों से भर गई हैं. लेकिन कहते हैं ना कि इंसान की ख्वाहिशें कभी कम नहीं होतीं. बेटे के जन्म के बाद भारती सिंह को भी अब बेटी की ख्वाहिश है.
बेटी चाहती हैं भारती सिंह
पैपराजी संग बातचीत में भारती सिंह ने बताया कि वो कब अपना दूसरा बेबी प्लान करेंगी. भारती ने कहा कि बेटे के जन्म के बाद वो अब एक नन्ही परी चाहती हैं. बेटी के होने की ख्वाहिश का इजहार तो भारती पहले भी कई बार कर चुकी हैं. लेकिन भारती कब अपने दूसरे बेबी को प्लान करेंगी, इस राज से कॉमेडियन ने पर्दा उठा दिया है.
फ्लॉप होने का डर या स्टारडम पर असर! Mahesh Babu के बॉलीवुड से तौबा करने की कहीं ये तो वजह नहीं?
कब प्लान करेंगी दूसरा बेबी?
भारती ने पैपराजी से कहा कि वो दूसरा बेबी जरूर प्लान करेंगी, लेकिन इतनी जल्दी नहीं. कॉमेडियन ने कहा- मैं भी मानती हूं कि बेटी होनी चाहिए. अभी दो साल का गैप होना चाहिए. अभी भाई है तो बहन होनी चाहिए और बहन है तो भाई होना चाहिए.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












