क्या 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस को फिर लगेगा झटका, शो छोड़ रहे 'टप्पू'?
AajTak
राज ने भव्य गांधी के जाने के बाद 2017 में 'तारक महता का उल्टा चश्मा' जॉइन किया था. बीते कुछ सालों में कई बार उनके शो छोड़ने की खबरें सामने आ चुकी हैं. हालांकि, उन्होंने हमेशा शो छोड़ने की खबरों को गलत बताया. लेकिन इस बार राज अनादकट ने शो छोड़ने के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया, बल्कि बात को गोल-मोल घुमाकर टाल दिया.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो एक बार फिर चर्चा में है. शो के फैंस को उस वक्त झटका लगा जब ऐसी खबरें सामने आईं कि शो के टप्पू यानी राज अनादकट (Raj Anadkat) तारक मेहता शो को अलविदा कहने वाले हैं. अब खुद 'टप्पू' ने अपने शो छोड़ने की खबरों की सच्चाई फैंस को बताई है.
तारक मेहता...शो छोड़ने पर क्या बोले राज?
राज अनादकट ने पिंकविला को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उनसे जुड़ी वायरल खबरों पर बात की. इंटरव्यू में राज से पूछा गया कि क्या उन्होंने फेमस शो का 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया है? इस सवाल पर एक्टर ने जवाब दिया- मेरे फैंस, मेरी ऑडियंस, मेरे वेल विशर्स, सभी को पता है कि मैं सस्पेंस क्रिएट करने में काफी अच्छा हूं. मैं सस्पेंस क्रिएट करने में एक्सपर्ट हूं.
राज अनादकट ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में वो जो भी डिसाइड करेंगे, उस बारे में फैंस को अपडेट कर देंगे. राज ने कहा- जब सही टाइम होगा, सभी को पता चल जाएगा.
राज के जवाब से फैंस कंफ्यूज
राज ने भव्य गांधी के जाने के बाद 2017 में 'तारक महता का उल्टा चश्मा' जॉइन किया था. बीते कुछ सालों में कई बार उनके शो छोड़ने की खबरें सामने आ चुकी हैं. हालांकि, उन्होंने हमेशा शो छोड़ने की खबरों को गलत बताया. लेकिन इस बार राज अनादकट ने शो छोड़ने के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया, बल्कि बात को गोल-मोल घुमाकर टाल दिया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.