
क्या तापसी पन्नू की जगह कृति सेनन को ऑफर हुआ था 'हसीन दिलरुबा' की रानी का किरदार?
AajTak
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर ने तापसी पन्नू से इस फिल्म के बारे में फिल्म 'मनमर्जियां' के दौरान बात की थी. तापसी इसे करने को लेकर ओके थीं, लेकिन बाद में डायरेक्टर ने मन बदल लिया और कृति से इसके बारे में बात करना प्रिफर किया.
फिल्म 'हसीन दिलरुबा' के मेकर्स कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. उनका कहना है कि वह तापसी पन्नू की जगह इस फिल्म में किसी और को फाइनल करने की प्लानिंग कर चुके थे, लेकिन आखिरी वक्त में एक्ट्रेस को बदलना पड़ा. हालांकि, मेकर्स ने एक्ट्रेस का नाम नहीं बताया, लेकिन कृति सेनन की ओर इशारा जरूर किया. कहा जा रहा है कि आनंद एल राय, कृति सेनन को फाइनल करने वाले थे, लेकिन एक्ट्रेस के मन में स्क्रिप्ट पढ़कर एक दूसरी चीज आ गई, जिसके कारण वह पीछे हट गईं.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











