
क्या डोनाल्ड ट्रंप के जीतने पर अमेरिका के दरवाजे मुस्लिमों के लिए बंद हो जाएंगे, क्या-क्या बदल सकता है?
AajTak
दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की इच्छा रखते हुए डोनाल्ड ट्रंप अभी से तैयारियों में जुट गए हैं. साल 2024 में वहां चुनाव होने जा रहा है. इस बीच हुए पोल्स बताते हैं कि ट्रंप वाकई जीत सकते हैं. जो बाइडेन को हटाते हुए अगर ट्रंप सत्ता में आए तो अमेरिका में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, खासकर दक्षिणपंथ से जुड़े हुए.
अमेरिका में होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप लगातार ऐसे एलान कर रहे हैं जो अभी सत्ता में बैठी डेमोक्रेटिक पार्टी से अलग है. हाल में उन्होंने कहा कि अगर वे जीते तो देश में अवैध घुसपैठ पर रोक लगा देंगे. ये वो वादा है, जो अमेरिकियों को लुभा सकता है. यही वजह है कि पोल्स भी अभी से ट्रंप के पक्ष में माहौल दिखाने लगे.
क्या निकलकर आया सर्वे में
इसी महीने सिएना कॉलेज पोल्स और न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक सर्वे किया. इसके नतीजे चौंकाने वाले हैं, जिसके मुताबिक देश के 6 में से 4 स्विंग स्टेट्स में ट्रंप आगे रह सकते हैं. यहां बता दें कि स्विंग स्टेट वो राज्य हैं, जहां रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को समान सपोर्ट मिलता रहा है. सर्वे में ट्रंप भारी पड़ते दिख रहे हैं. 13 और जनमत सर्वेक्षणों में भी मिलते-जुलते नतीजे दिखे. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद अगला साल ट्रंप का हो.
क्या वादे कर रहे हैं ट्रंप - अवैध अप्रवासियों के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस की नीति अपनाई जाएगी. - ट्रंप वॉल पर आगे काम होगा ताकि लोग घुसपैठ न कर सकें. - टैररिज्म को कम करने के लिए सारे जरूरी कदम तुरंत लिए जाएंगे. - एक खास तरह का ट्रैवल बैन लागू होगा, जो मुस्लिम-बहुत देशों के लिए होगा.
क्यों हो रहा विरोध रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी ही नहीं, बल्कि मानवाधिकार पर काम करने वाली संस्थाएं भी उतर आई हैं. वे हवाला दे रही है कि ट्रंप के ट्रैवल बैन की वजह से मुस्लिम स्टूडेंट्स और परिवारों का भारी नुकसान हुआ. घुसपैठियों को लेकर भी कहा जा रहा है कि पहले के कार्यकाल में ट्रंप की पॉलिसी के चलते परिवार अलग हो गए. अवैध तौर पर आने वालों को ट्रंप ने जेल में डाल दिया था, जब तक कि उनपर आरोप साबित न हो जाए. इसके बाद हुआ ये कि अमेरिका पहुंचने वालों की संख्या कम भी हुई थी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












