
क्या चीन में बेअसर हो रही कोरोना वैक्सीन? 93 फीसदी लोग वैक्सिनेटेड फिर भी 23 दिन में बढ़ गए 11 गुना केस
AajTak
चीन में ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना के केसों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. यहां बुधवार को दैनिक केसों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिली. 24 घंटे में 31,454 लोग पॉजिटिव हो गए. चीन का यह हाल तब है, जब यहां करीब 93 फीसदी आबादी को वैक्सीन लग चुकी है, इनमें भी 91 फीसदी को कोरोना की सभी वैक्सीन लग चुकी हैं.
चीन में एक बार फिर कोरोना विस्फोट के हालात बनते नजर आ रहे हैं. यहां जिस तेजी से कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, उसने दूसरे देशों को डरा दिया है. यहां नवंबर में कोरोना के केसों में अचानक से उछाल देखने को मिला है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो के मुताबिक 1 नवंबर को महज 2878 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जबकि वुहान में 2019 में महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में आए कोरोना के केस 23 नवंबर को रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए.
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यहां 31,454 लोग पॉजिटिव पाए गए. यानी चीन में 23 दिन में कोरोना संक्रमण के मामले करीब 11 गुना बढ़ गए हैं. ऐसे हालात तब हैं जब चीन के 93 फीसदी आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या चीन में लोगों को लगाई गई वैक्सीन का असर कम हो रहा है?
एक हफ्ते में 248 फीसदी बढ़ गए मामले
न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में पिछले एक हफ्ते कोरोना के हर दिन औसतन 21995 केस सामने आए हैं. अगर इन आंकड़ों को इससे पहले वाल हफ्ते से तुलना की जाए तो पता चलेगा कि चीन में पिछले हफ्ते कोरोना केसों में 248 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि मौतें औसतन हर दिन एक से भी कम हो रही हैं.
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक चीन में 3 जनवरी 2020 से 23 नवंबर 2022 तक कोरोना से 29,889 लोगों की जान चली गई है, जबकि 9,523,014 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि चीन का कहना है कि कोरोना से उसके देश में अभी तक केवल 5,232 मौतें ही हुई हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









