
क्या चीन पर भी भारत जैसा टैरिफ लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप? जेडी वेंस बोले- ये काफी मुश्किल है क्योंकि...
AajTak
अमेरिका ने शुरू में भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था और ट्रंप ने पिछले सप्ताह रूसी तेल की खरीद के लिए दिल्ली पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, जिससे भारत पर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया, जो दुनिया में किसी भी देश पर अमेरिका की ओर से लगाए गए सबसे ज्यादा टैरिफ में से एक है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को एक 'प्रेशर टूल' की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया है और आगामी 27 अगस्त से इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने का ऐलान किया है. भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की कीमत चुकानी पड़ी है और ट्रंप का आरोप है कि रूस के सस्ते तेल को ग्लोबल मार्केट में भारी दामों में बेचकर भारत मुनाफा कमा रहा है.
रूस से चीन भी खरीदता है तेल
राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले भारत पर तो भारी टैरिफ लगा दिया, लेकिन क्या ऐसा ही टैरिफ पड़ोसी देश चीन पर भी लगाएंगे? क्योंकि चीन भी रूस से तेल का खरीदार है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर टैरिफ लगाने पर अभी तक कोई फैसला नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: भारत-चीन और रूस... अगर ये तीनों हो जाएं एकसाथ, तो अमेरिका का क्या होगा?
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि इस बारे में ट्रंप ने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है, क्योंकि बीजिंग के साथ वॉशिंगटन के संबंध कई चीजों को प्रभावित करते हैं जिनका रूस से कोई लेना-देना नहीं है. वेंस ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह इस बारे में सोच रहे हैं, लेकिन उन्होंने अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया है.
चीन का मुद्दा ज्यादा मुश्किल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







