
क्या खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में था लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ? कनाडाई अखबार का दावा
AajTak
अखबार में एक बार फिर भारत सरकार पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया गया है. कनाडा पुलिस ने हत्या और साजिश के आरोप में कमलप्रीत सिंह, करणप्रीत सिंह और करन बरार को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरोपी टेंपरेरी वीजा पर साल 2021 में कनाडा पहुंचे थे. उनमें से कुछ के पास स्टूडेंट वीजा था लेकिन किसी ने भी कनाडा में पढ़ाई नहीं की.
जून 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले में ताजा अपडेट यह है कि कनाडा पुलिस ने हत्या से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बीच यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या निज्जर की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था?
कनाडा के एक अखबार ने कनाडाई पुलिस के हवाले से यह दावा किया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुलिस ने निज्जर की हत्या से जुड़े एक कथित हिट स्क्वाड के सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है जिसमें तीन भारतीय लड़के शामिल हैं. इन सभी के बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है.
एक बार फिर भारत सरकार पर लगाया आरोप
अखबार में एक बार फिर भारत सरकार पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया गया है. कनाडा पुलिस ने हत्या और साजिश के आरोप में कमलप्रीत सिंह, करणप्रीत सिंह और करन बरार को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरोपी टेंपरेरी वीजा पर साल 2021 में कनाडा पहुंचे थे. उनमें से कुछ के पास स्टूडेंट वीजा था लेकिन किसी ने भी कनाडा में पढ़ाई नहीं की.
लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन का दावा

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.










