
क्या खत्म हो रहा है बॉलीवुड? Karan Johar ने दिया जवाब, बोले- ये बकवास...
AajTak
करण जौहर ने बॉलीवुड के खत्म होने वाली बातों को पूरी तरह से बकवास बताया है. बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि थिएटर्स तक ऑडियंस को खींचना एक बड़ा चैलेंज बन चुका है. लेकिन अच्छी फिल्में हमेशा चलती हैं.
बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फ्लॉप हो रही हैं. वहीं, दूसरी ओर साउथ की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. ऐसे में कई लोगों का मानना है कि साउथ सिनेमा बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है और हिंदी फिल्में धीरे-धीरे अपनी पहचान खो रही हैं. बॉलीवुड के खतरे में होने वाली बातों पर अब करण जौहर ने रिएक्ट किया है.
फिल्मों को लेकर क्या बोले करण जौहर?
करण जौहर ने बॉलीवुड के खत्म होने वाली बातों को पूरी तरह से बकवास बताया है. बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि थिएटर्स तक ऑडियंस को खींचना एक बड़ा चैलेंज बन चुका है. लेकिन अच्छी फिल्में हमेशा चलती हैं.
एक न्यूज एजेंसी संग बातचीत में करण जौहर से जब बॉलीवुड के खत्म होने वाले दावों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ये सब बातें बेहूदा और बकवास हैं. अच्छी फिल्में हमेशा अच्छी चलती हैं. गंगूबाई काठियावाड़ी और भूल भुलैया 2 ने काफी अच्छी कमाई की है. जुग जुग जियो का कलेक्शन भी अच्छा रहा है. फिल्में जो अच्छी नहीं होती, वो कभी नहीं चल सकतीं और वो कभी चली भी नहीं हैं.
किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?
बॉलीवुड की कई बिग बजट हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई हैं. इनमें सलमान खान की अंतिम, रनवे 34, सम्राट पृथ्वीराज और शमशेरा के बिजनेस ने निराश किया है. वहीं, दूसरी ओर साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं. आरआरआर और केजीएफ-चैप्टर 2 और पुष्पा ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












