
क्या एक और गल्फ वॉर करीब है? इजरायल ने पहले हमास की कमर तोड़ी, फिर नसरल्लाह का किया खात्मा, क्या अब अगला टारगेट ईरान?
AajTak
इस समय पश्चिम एशिया सबसे उथल-पुथल भरे दौर में है. आने वाले समय में इस क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है. अमेरिका ने भी इजरायल की मदद का ऐलान कर दिया है. फिलहाल, हालिया संघर्ष ने पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ा दिया है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या एक और गल्फ वॉर करीब हो सकता है.
इजरायल युद्ध के मोर्चे पर है और सालभर से आसपास के देशों के हमले झेल रहा है और उनका माकूल जवाब भी दे रहा है. इजरायल पर फिलिस्तीनी संगठन हमास, लेबनान से हिज्बु्ल्लाह, यमन से हूती विद्रोही, इराक और सीरिया से ईरान समर्थित मिलिशिया लगातार रॉकेट और बम बरसा रहे हैं. ईरान के हमले का भी खतरा बना हुआ है. इस सबके बीच, इजरायली सेना अपने दुश्मनों को चुन-चुनकर मार रही है और उनका खात्मा कर रही है. फिलहाल, यह जंग खत्म होते नहीं दिख रही है और अरब देशों में तनाव देखने को मिल रहा है.
युद्ध की शुरुआत हमास ने की और अंजाम तक इजरायल पहुंचाते दिख रहा है. 7 अक्टूबर 2023 को सबसे पहले हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसकर नरसंहार किया तो पलटवार में इजरायली सेना ने फिलिस्तीनी लड़ाकों (हमास) की कमर तोड़ दी और गाजा को बारूद का ढेर बना दिया है. उसके बाद अब हमास के सहयोगी निशाने पर आ गए हैं. हफ्तेभर से लेबनान में दहशत का माहौल है. सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है. एक झटके में हिज्बुल्लाह का चीफ नसरल्लाह का खात्मा हो गया है. अब इजरायली डिफेंस फोर्स ने हूती विद्रोहियों पर बम गिराए हैं.
अब इजरायल का टारगेट बन गए हमास के सहयोगी
हिज्बुल्लाह, लेबनान का आतंकी संगठन है. हूती, यमन का शिया मिलिशिया ग्रुप है और 2014 से यमन के बड़े हिस्से पर ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों का कब्जा है. जानकार कहते हैं कि हमास ने जब इजरायल में घुसकर नरसंहार किया था, तभी यह तय हो गया था कि इस हमले का अंजाम भी उतना ही भयावह होने वाला है. इजरायल ने पहले हमास के अंतिम लड़ाके को मार गिराने तक युद्ध भूमि में रहने का ऐलान किया और फिर जब हमास के समर्थन में लेबनान, हूती जैसे संगठन कूदे तो अब वे भी इजरायल के अगले टारगेट बन गए हैं.
क्या एक और गल्फ वॉर करीब है?
इस समय पश्चिम एशिया सबसे उथल-पुथल भरे दौर में है. आने वाले समय में इस क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है. अमेरिका ने भी इजरायल की मदद का ऐलान कर दिया है. फिलहाल, हालिया संघर्ष ने पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ा दिया है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या एक और गल्फ वॉर करीब हो सकता है. हालांकि, इस सवाल का जवाब कुछ फैक्टर्स पर निर्भर करता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










