
क्या असली असुर को मारकर देश को बचा पाएगी शेष नागिन? मेकर्स ने शेयर किया नया प्रोमो
AajTak
मेकर्स ने शो का अब नया प्रोमो रिलीज किया है. शेष नागिन, गुजराल परिवार में जाकर उर्वशी के पति पर हमला बोलती हैं. वह उनसे उन्हें न मारने की गुजारिश करते हैं, लेकिन शेष नागिन किसी की नहीं सुनती.
Naagin 6 New Promo: टीवी का पॉपुलर शो 'नागिन 6' दर्शकों के बीच चर्चा में आया हुआ है. इस बार नागिन की एंट्री एक खास मकसद से हुई है, वह है देश को महामारी से बचाने का मकसद. पिछले एपिसोड्स में हम सभी ने देखा कि शेष नागिन, गुजराल परिवार में पहुंच जाती हैं. वहीं, दूसरी ओर प्रथा (तेजस्वी प्रकाश) को इस परिवार में नौकरी मिल जाती है. उरव्शी की दोनों बेटियों की शादी गुजराल परिवार के वारिस ऋषभ और रितेश से होनी तय होती है. वहीं, शेष नागिन से प्रोफेसर कहते हैं कि अगर उन्होंने असुरों को मार दिया तो वह पूरी कायनात को महामारी से बचा सकती हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












