
कौन हो सकता है अगला भारत रत्न? ये हैं 5 दावेदार...
AajTak
वैसे तो भारत रत्न दिए जाने के बहुत से आधार हैं. पर जिन आधार पर चुनावी साल में 5 भारत रत्न दिए गए हैं उन्हें अगर फार्मूला माना जाए तो कम से कम 5 नाम और निकल कर आ रहे हैं. जिन्हें भविष्य में भारत रत्न मिले तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए.
2024 के इस चुनावी मौसम में धड़ाधड़ भारत रत्न बांटे जा रहे हैं. और ऐसे लोगों को मिल रहे हैं जिन लोगों के बारे में खुद बीजेपी के नेताओं को भी यकीन नहीं था कि उन्हें उनकी पार्टी कभी भारत रत्न दे सकती है. जाहिर है हर नाम के पीछे राजनीतिक लाभ होने की बात कही जा रही है. फिलहाल यह कोई नया ट्रेंड नहीं है. जिसकी सरकार बनी उसने अपने हिसाब से भारत रत्न को अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया. कांग्रेस ने एमजी रामचंद्रन को भारत रत्न दिया, विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार बनी तो डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया. गैर कांग्रेसी सरकारें बनीं तो मोरारजी देसाई, वल्लभभाई पटेल और जयप्रकाश नारायण जैसी शख्सियतों को भी भारत रत्न मिला.
लोकतंत्र में सभी सरकारें एक ही लीक पर चलती हैं. अपने कोर वोटर्स और पार्टी की नीतियों को ध्यान में रखकर हमेशा फैसले होते रहे हैं. पिछले 15 दिनों के भीतर लालकृष्ण आडवाणी, कर्पूरी ठाकुर, पी वी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने के फैसले में कहीं न कहीं अपने राजनीतिक हित ही छिपे हैं. जिन आधार पर ये पांच पुरस्कार दिए गए हैं अगर हम उन्हें गणितीय सूत्र माने तो 5 और नाम दिखाई दे रहे हैं. जिन्हें मौका मिलते ही भारत सरकार भारत रत्न दे सकती है. इन नामों का आधार कोई पॉलिकल सोर्स नहीं है बस समय-काल और परिस्थितियों के आधार पर इनका नाम निकाला गया है.
1-कांशीराम: उत्तर भारत में दलित राजनीति के बड़े नायक
उत्तर भारत में दलित राजनीति के मसीहा मास्टर कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग उत्तर प्रदेश और बिहार के नेता समय समय पर करते रहे हैं. चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन के नाम की घोषणा होने के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने तुरंत ट्वीट करके मास्टर कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग कर दी है. उधर बिहार में तेजस्वी यादव भी लगातार कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं. बीजेपी के लिए भी दलित वोटों में घुसपैठ बनाने के लिए कांशीराम को भारत रत्न देना हितकर ही हो सकता है. क्योंकि बहुत कोशिश के बाद भी दलित वोटों में जिस तरह की पैठ पार्टी की होनी चाहिए वैसी नहीं हो पा रही है.
उत्तर भारत के राज्यों में मायावती अभी दलित वोटों की सबसे बड़ी ठेकेदार बनी हुई हैं. कांग्रेस -समाजवादी पार्टी भी लगातार दलित वोटों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. चूंकि मायावती की राजनीति अब ढलान पर है इसलिए सही मौका है. आज तक के मूड ऑफ द नेशन के अनुसार 2024 के लोकसभा चुनावों में बीएसपी को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है. विधानसभा चुनावों में भी मात्र एक प्रत्याशी ही बीएसपी का चुनाव जीत सका था. 2014 में भी बीएसपी को लोकसभा की एक भी सीट यूपी में नहीं मिली थी. मायावती को मिलने वाला वोट प्रतिशत भी लगातार गिर रहा है. इस तरह यह कन्फर्म है कि मायावती का वोट बैंक बहुत तेजी से ट्रांसफर हो रहा है. यह सही मौका है दलित वोटों को अपना बनाने का. बीजेपी को भी मिशन 370 सीट के लिए दलित वोटों का सहारा चाहिए. इसलिए इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह दिन दूर नहीं है जब केंद्र सरकार की ओर कांशीराम के लिए भी भारत रत्न की घोषणा हो जाए.
2-बाल ठाकरे: महाराष्ट्र और देशभर में हिंदुत्व के बड़े नायक

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










