
कौन है वो स्पेशल जिसके लिए बॉलीवुड स्टार्स ने बनवाए स्पेशल टैटूज
AajTak
बॉलीवुड स्टार्स के लिए टैटू बनाना केवल स्टाइल स्टेटमेंट ही नहीं बल्कि कई बार अपने करीबियों के लिए प्यार जाहिर करने का तरीका भी है. हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला के लिए टैटू बनाया है. वहीं अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन, संजय दत्त जैसे कई बड़े नामों ने अपने बेटे या पिता के लिए टैटू बनवाया है.
अर्जुन कपूर अपनी बहनों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं. खासकर बहन अंशुला को लेकर अर्जुन की सेंसिटिविटी किसी से छुपी नहीं है. हाल ही में अपनी बहन को डेडिकेट करते हुए अर्जुन ने अंशुला के नाम का टैटू बनावाया है. अर्जुन ने टैटू का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'वो मेरी आस्तीन का इक्का है अंशुला कपूर और मैं, जिंदगी भर हमेशा के लिए और लेटर A के जरिए जुड़ गए हैं.' अर्जुन की ही तरह इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने करीबी के प्रति प्यार का इजहार करते हुए उनके नाम या उनसे जुड़ी कुछ यादों को टैटू के रूप में खुद से जोड़ लिया है. कोई स्टार अपने बच्चों के लिए तो कोई अपने पैरेंट्स के लिए तो वहीं कुछ ऐसे भी रहें, जो अपने प्यार की खातिर इस दर्द से गुजरने से पहला एक बार भी नहीं सोचते हैं... संजय दत्त और उनके पिता सुनील दत्त के रिलेशनशिप को समझना मुश्किल है. हालांकि फिल्म संजू में इस पिता-बेटे के बॉन्डिंग की झलक मिली थी. अपने पिता के प्रति प्यार को संजय कभी अपने शब्दों से बयां नहीं कर पाए थे. यही वजह है उन्होंने इसके लिए टैटू का सहारा लिया. संजय दत्त ने अपने सीने में हिंदी अक्षरों पर पिता सुनील का नाम बनवाया है. जो उनके दिल से सदा के लिए जुड़ गया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












