
कौन है नीली आंखों वाला ये बच्चा? जिसकी क्यूटनेस देख यूजर्स बोले- तैमूर को छोड़ा पीछे
AajTak
नकुल और जानकी के बेटे सूफी का जन्म 3 फरवरी 2021 को हुआ था. दोनों सोशल मीडिया पर बेटे सूफी की कई तस्वीरें शेयर करते थे. हालांकि दोनों ने बेटे के चेहरे को नहीं दिखाया था. अब जब सूफी का पहला वीडियो सामने आ गया है तो फैंस खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं. कोई सूफी की नीली आंखों की तारीफ कर रहा है, तो की क्यूट अदाओं की तो कोई उसकी मासूमियत पर फिदा हो गया है.
टीवी एक्टर नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख ने हाल ही में अपने बेटे सूफी से दुनिया को मिलवाया है. सात महीने के सूफी की पहली वीडियो पोस्ट करते हुए नकुल और जानकी ने इंटरनेट पर धमाल कर दिया था. सूफी की वीडियो को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी खूब पसंद किया. इतना ही नहीं कई यूजर्स ने तो सबसे फेमस स्टार किड तैमूर खान को सूफी के सामने पानी कम बता दिया.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












