
कौन है अनुष्का शर्मा का बॉडीगार्ड? विरुष्का की सुरक्षा का रखते हैं पूरा ध्यान
AajTak
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और उनके बॉडीगार्ड्स का अनोखा रिश्ता रहा है. कई बार ये बॉडीगार्ड्स इन सेलिब्रिटीज की फैमिली मेंबर की तरह उनकी जिंदगी में शामिल हो जाते हैं. सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड शेरा के रिश्ते से तो आज पूरी दुनिया वाकिफ है. सलमान ने शेरा को डेडिकेट करते हुए बॉडीगार्ड पर फिल्म ही बना डाली थी. वहीं अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड सोनू भी अनुष्का के करीब हैं.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहरी की जबरदस्त फैन फोलोइंग है. पब्लिक प्लेस में इनका अकेले घूमना बेहद रिस्की है. इसी वजह से अनुष्का हमेशा एक बॉडीगार्ड के साथ नजर आती हैं. अनुष्का के इस बॉडीगार्ड का नाम सोनू है. सोनू अनुष्का के साथ तब से हैं, जब उनकी शादी भी नहीं हुई थी. विराट कोहली संग शादी से पहले से सोनू, एक्ट्रेस अनुष्का और विराट दोनों को ही प्रोटेक्ट करते नजर आते हैं.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












