कौन हैं Urvashi Radadiya? जिन पर हुई नोटों की बारिश का वीडियो हो रहा वायरल
AajTak
उर्वशी रादादिया एक गुजराती लोक गायिका हैं जिन्हें लोग प्यार से काठियावाड़ की कोयल बुलाते हैं. उनका जन्म 25 मई 1990 में गुजरात के अमेठी में हुआ था. अहमदाबाद में पली-बढ़ी उर्वशी छह साल की उम्र से गाना गाती हैं.
गुजराती लोक गायिका उर्वशी रादादिया के एक इवेंट का वीडिया चर्चा में है. वीडियो में एक परफॉर्मेंस के दौरान उर्वशी पर पैसों की बारिश की जा रही है. यह वीडियो साबित करता है कि उर्वशी गुजरात की कितनी बड़ी स्टार हैं. उनकी लोकप्रियता गुजरात में किसी से छिपी नहीं है. आइए जानें कौन है उर्वशी रादादिया जिनपर लोग पानी की तरह पैसा बहाते नजर आए.
उर्वशी रादादिया एक गुजराती लोक गायिका हैं जिन्हें लोग प्यार से काठियावाड़ की कोयल बुलाते हैं. उनका जन्म 25 मई 1990 में गुजरात के अमेठी में हुआ था. अहमदाबाद में पली-बढ़ी उर्वशी छह साल की उम्र से गाना गाती हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.