
कौन हैं Rajveer Deol? धर्मेंद्र ने की थी बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा, सलमान की भांजी संग रोमांस करते आएंगे नजर
AajTak
इस प्रोजेक्ट को लेकर राजवीर काफी एक्साइटेड हैं. उनके बॉलीवुड डेब्यू का ऐलान धर्मेंद्र ने किया था. जिस फिल्म से राजवीर डेब्यू करेंगे, उसे सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या डायरेक्ट करेंगे. अवनीश भी इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं. राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी.
बॉलीवुड में देओल फैमिली का एक और मेंबर धमाकेदार एंट्री करने जा रहा है. सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल के बाद अब उनके छोटे बेटे राजवीर देओल बॉलीवुड में दस्तक देने जा रहे हैं. राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म से राजवीर सिनेमा की दुनिया में कदम रखेंगे. इस प्रोजेक्ट को लेकर राजवीर काफी एक्साइटेड हैं. उनके बॉलीवुड डेब्यू का ऐलान धर्मेंद्र ने किया था. जिस फिल्म से राजवीर डेब्यू करेंगे, उसे सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या डायरेक्ट करेंगे. अवनीश भी इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं. राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












