कौन हैं बिग बॉस फेम Mehjabi Siddiqui जिन्होंने सना खान से इंस्पायर होकर लिया हिजाब पहनने का फैसला? चर्चा में रहा था मेकओवर
AajTak
महजबी सिद्दीकी ने सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में एक कॉमनर के रूप में एंट्री की थी. उन्होंने शो में एंट्री करने से पहले खुद को एनाकोंडा बताया था. लेकिन शो का हिस्सा बनने के बाद वो ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थीं.
मुस्लिम महिलाओं के पारंपरिक लिबास हिजाब पर देशभर में बवाल मचा हुआ है. कुछ लोग हिजाब पहनने को मुस्लिम महिलाओं का अधिकार बता रहे हैं, तो कोई इसे लड़कियों के लिए कैद का नाम दे रहा है. हर इंसान की हिजाब पर अपनी अलग राय है. एक तरफ हिजाब का मामला गरमाया हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट महजबी सिद्दीकी ने हिजाब पहनने का ऐलान करके लोगों के बीच हलचल मचा दी है.
महजबी सिद्दीकी ने सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में एक कॉमनर के रूप में एंट्री की थी. उन्होंने शो में एंट्री करने से पहले खुद को एनाकोंडा बताया था. लेकिन शो का हिस्सा बनने के बाद वो ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थीं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.