
कौन हैं बाहुबली आनंद मोहन की होने वाली बहू आयुषी, जानिए कैसे हुआ चेतन आनंद का इनसे रिश्ता?
AajTak
पूर्व सांसद आनंद मोहन (Farmer MP Anand Mohan) अपने बेटे चेतन आनंद की शादी में शामिल होने के लिए जेल से पैरोल पर बाहर आए हैं. उनके बेटे की सगाई 24 अप्रैल को है, इसकी तैयारियां की जा रही हैं. आनंद मोहन की होने वाली बहू एक डॉक्टर हैं, और वे जयपुर में कार्यरत हैं.
बिहार के पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन (Farmer MP Anand Mohan) के बड़े बेटे चेतन आनंद की शादी देहरादून में 3 मई को होने वाली है. इससे पहले पटना में 24 अप्रैल को सगाई होगी, जिसमें बड़े नेताओं सहित बिहार के सीएम नीतीश कुमार व अन्य तमाम मंत्री शामिल हो सकते हैं. इस हाई प्रोफाइल शादी की तैयारियां जोरों पर हैं.
जेल से बाहर आने के बाद आनंद मोहन ने आजतक से खास बातचीत की. आनंद मोहन ने बताया कि उनकी बहू आयुषी सिंह डॉक्टर हैं. फिलहाल वो जयपुर के निम्स में काम कर रही हैं. इसी के साथ आगे की भी पढ़ाई कर रही है .
आनंद मोहन ने बताया कि उनकी होने वाली बहू को उनकी पत्नी लवली आनंद ने पसंद किया है. उनकी पत्नी ने जब उनकी बहू के बारे में बताया तो वे खुश हो गए थे.
यह भी पढ़ेंः बाहुबली आनंद मोहन ने जेल से निकलते ही छोटे बेटे का मनाया जन्मदिन, 3 मई को बड़े बेटे की शादी
मैं जल्द रिहा हो जाऊंगा: आनंद मोहन

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












