
कौन हैं चेचेन कमांडर Ramzan Kadyrov, जो रूस की ओर से नाबालिग बेटों को लड़ने यूक्रेन भेज रहे
AajTak
चेचन्या के कमांडर रमजान कादिरोव ने अपनी तीन नाबालिग बेटों को रूस की ओर से यूक्रेन युद्ध पर भेजने का ऐलान किया है. उनके बेटों अखमत (16), अली (15) और एडम (14) ने काफी पहले ही सैन्य प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था. उनका बकायदा पोस्ट कर कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए उम्र आड़े नहीं आनी चाहिए.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वफादार और चेचन्या के नेता रमजान कादिरोव (Ramzan Kadyrov) ने अपने एक बयान से सभी को चौंका दिया है. उन्होंने कहा है कि वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अपने तीनों नाबालिग बेटों को रूस की तरफ से मोर्चे पर भेज रहे हैं. उन्होंने सोमवार को टेलीग्राम पोस्ट कर इस जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में कहा कि हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए उम्र आड़े नहीं आनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि उनके बेटों अखमत (16), अली (15) और एडम (14) ने काफी पहले ही सैन्य प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था. कादिरोव कहते हैं कि मेरा हमेशा से मानना है कि किसी भी पिता का मुख्य उद्देश्य अपने बच्चों में धर्म को लेकर जुनूनी बनाना और परिवार, अपने लोगों और देश की रक्षा करना सीखाना है. अगर आप शांति चाहते हैं तो युद्ध के लिए तैयार रहें. अखमत, अली और एडम अपने कौशल का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं. और मैं मजाक नहीं कर रहा हूं.
कादिरोव ने कहा कि अब समय आ गया है कि वे असल युद्ध में खुद को साबित करें और ये उनकी इच्छा है, जिसका मैं स्वागत करता हूं. वे जल्द ही युद्ध के मोर्चे पर जाएंगे और वो भी सबसे चुनौतिपूर्ण मोर्चे पर.
कादिरोव के बयान की हो रही निंदा
कादिरोव के इस ऐलान की यूक्रेन सहित दुनियाभर में निंदा भी हो रही है. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि अब रूस युद्ध में नाबालिगों को शामिल करना शुरू कर रहा है, जो कि अनैतिक है.
बता दें कि युद्ध में 18 साल से कम उम्र के लोग प्रत्यक्ष तौर पर हिस्सा नहीं ले सकते. इस संबंध में रूस ने संयुक्त राष्ट्र संधि पर हस्ताक्षर किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










