कौन सा दान है सबसे बड़ा? राहुल वैद्य को रोहित शेट्टी ने बताया, Video
AajTak
राहुल ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "आज ना रोहित शेट्टी सर ने मुझे बहुत अच्छी बात बताई जो मुझे लगता है कि आप सबसे शेयर करनी चाहिए. सर ने बताया की आप जानते हैं बहुत सारे दान होते हैं लेकिन इससे सबसे ज्यादा पुण्य, और अच्छा दान माना जाता है वो है अन्न दान.
बिग बॉस 14 के रनर उप राहुल वैद्य आगामी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए केप टाउन में हैं. वे शो के होस्ट रोहित शेट्टी से काफी प्रभावित हैं. इस शो के सभी कंटेस्टेंट अपनी शूटिंग के दौरान काफी मस्ती भी करते हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो वे अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. अब राहुल वैद्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह उस सीख को साझा कर रहे हैं, जो उन्हें रोहित शेट्टी ने सिखाई है. उनका यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. रोहित शेट्टी ने राहुल को पढ़ाया पाठ राहुल ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "आज ना रोहित शेट्टी सर ने मुझे बहुत अच्छी बात बताई जो मुझे लगता है कि आप सबसे शेयर करनी चाहिए. सर ने बताया की आप जानते हैं बहुत सारे दान होते हैं, लेकिन इससे सबसे ज्यादा पुण्य, और अच्छा दान माना जाता है, वो है अन्न दान. इंसान को आप पैसे ऑफर करो ₹1 करोड़, ₹2 करोड़... कभी मन नहीं भरेगा उसे और चाहिए, और चाहिए, और चाहिए. लेकिन अगर आप किसी को खाना ऑफर करते हो, वो एक रोटी खाएगा, दो रोटी खाएगा लेकिन 25 रोटी खाने के बाद बोलेगा अब मेरा बस हो गया प्लीज लोगों को खाना खिलाइए. अपने आस-पास जो गरीब हैं उन्हें खाना खिलाइए. मुझे लगता है वह आपको खूब सारी दुआएं देंगे."More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












