
कौन बनेगा गाजा का 'राजा'...हमास, इजरायल या ट्रंप? जानिए- नये पीस प्लान से क्या बदलेगा
AajTak
अमेरिका की मध्यस्थता में तैयार की गई ट्रंप की शांति योजना ने गाजा में दो साल से चल रहे युद्ध के अंत की उम्मीद जगा दी है. इजराइल और हमास, दोनों ने इसके पहले फेज पर सहमति जताई है. अब सवाल यह है कि गाज़ा की सत्ता कौन संभालेगा, बंधकों का क्या होगा और क्या ये समझौता सच में शांति ला पाएगा या फिर ये सिर्फ एक अस्थायी ठहराव बनकर रह जाएगा.
अमेरिका की मध्यस्थता में तैयार पीस प्लान का पहला फेज अब इजरायल और हमास दोनों ने मंजूर कर लिया है. इससे उम्मीद जगी है कि गाजा में दो साल से चल रहा खूनी युद्ध अब खत्म हो सकता है. ये वही युद्ध है जो हमास के हमले में दक्षिण इजरायल में करीब 1200 लोगों की मौत के बाद शुरू हुआ था.
ये शुरुआती डी-एस्केलेशन (तनाव घटाने) का दौर डोनाल्ड ट्रंप की 20 पॉइंट वाली शांति योजना का हिस्सा है. इजरायल ने इस प्लान को पूरा स्वीकार कर लिया जबकि हमास ने कुछ हिस्सों पर ही हामी भरी है. इसलिए फिलहाल ये साफ नहीं है कि दोनों के बीच किन पॉइंट्स पर सहमति बनी है और किन पर नहीं.
पहले फेज में क्या होगा?
सबसे पहले बंधकों की रिहाई और इजरायली सेना की वापसी तय की गई है. हमास 20 जीवित इजरायली बंधकों को छोड़ने पर राजी हो गया है. ये प्रक्रिया सोमवार से शुरू होने की संभावना है. अभी भी लगभग 48 इजरायली बंधक गाजा में कैद हैं.
इजरायली विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले दो सालों में हमास ने कुल 251 लोगों को बंधक बनाया था. इनमें से 148 लोगों को पहले ही छोड़ दिया गया या बचाया गया जबकि 57 के शव बरामद हुए हैं.
इजरायल प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक जैसे ही कैबिनेट इस समझौते पर साइन करेगा 72 घंटे का काउंटडाउन शुरू होगा यानी हमास को बंधक छोड़ने होंगे. ट्रंप की योजना के तहत गाजा में रोज 600 ट्रकों की मानवीय सहायता भेजी जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










