
कौन था ग्रेटर बांग्लादेश का मैप बनाने वाला उस्मान हादी? मौत के बाद जल उठा ढाका, कट्टरपंथी ले रहे इंडिया का नाम
AajTak
बांग्लादेश चुनाव से पहले एक बार फिर से अस्थिरता और हिंसा के दौर में जा चुका है. जुलाई आंदोलन के नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश जल रहा है. इस हिंसा में भारत को टारगेट किया जा रहा है. बांग्लादेश में भारत के 4 राजनियक ठिकाने बंद कर दिए गए हैं.
बांग्लादेश के कई शहर हिंसा की चपेट में है. मध्य रात्रि से ही शहरों में आगजनी, लूटपाट और मारपीट हो रही है. दंगाई भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं. चटगांव में भारतीय उच्चायोग पर पत्थरबाजी की गई है. प्रदर्शनकारियों ने यहां भारत विरोधी नारेबाजी की है. आवामी लीग के कार्यकर्ताओं को खुले आम कत्ल करने की धमकी दी जा रही है.
बांग्लादेश के चार शहरों में भारतीय उच्चायोग से वीजा का काम बंद कर दिया गया है. ये शहर हैं ढाका, राजशाही, खुलना और चटगांव. यहां भारतीय उच्चायोग के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है.
बांग्लादेश में आधी रात को ये प्रदर्शन आंदोलनकारी शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़का है. शरीफ उस्मान हादी 2024 में शेख हसीना के खिलाफ हुए आंदोलन का मुख्य चेहरा था. उस्मान हादी भारत को दुश्मनी की निगाह से देखता था और नई दिल्ली के खिलाफ जहर उगलता रहता था.
उस्मान हादी की क्या है हिस्ट्री
बांग्लादेश में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव में शरीफ उस्मान हादी ढाका-8 से चुनाव लड़ना चाहता था. हादी को 12 दिसंबर को ढाका के पलटन इलाके में एक बैटरी से चलने वाले ऑटो-रिक्शा में गोली मार दी गई थी. उन्हें पहले ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और बाद में हालत बिगड़ने पर एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पिछले शनिवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके सिंगापुर ले जाया गया.
लेकिन उसकी जान नहीं बचाई सकी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












