
कोहली जैसा दिखने वाला शख्स मंदिर में बांट रहा था प्रसाद, लोगों ने कहा – विराट भाई...
AajTak
कोहली जैसा दिखने वाला शख्स मंदिर में बांट रहा था प्रसाद, लोगों ने कहा – विराट भाई...
कहते हैं कि हर इंसान के सात हमशक्ल होते हैं. इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन टीम इंडिया के 'किंग कोहली' के मामले में ये बात जरूर फिट बैठती है. सोशल मीडिया पर वक्त-वक्त पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कोई शख्स हू-ब-हू विराट कोहली जैसा दिखता है.
अब एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि इसमें विराट कोहली जैसा दिखने वाला यह शख्स क्रिकेट मैदान में नहीं, बल्कि भगवान के दरबार में नजर आ रहा है.
ओडिशा के मंदिर में बांट रहा प्रसाद
वायरल हो रहे इस वीडियो में कोहली का हमशक्ल ओडिशा के एक प्रसिद्ध मंदिर में भक्तों को प्रसाद बांटता दिख रहा है. दूर से देखने पर किसी को भी यही लगेगा कि विराट कोहली पूजा-पाठ में लगे हैं. 'किंग कोहली' की झलक पाने को फैंस हमेशा बेताब रहते हैं, ऐसे में जब उनके जैसा दिखने वाला कोई व्यक्ति मंदिर में दिखा तो लोग हैरान रह गए.
देखें वायरल वीडियो

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












