
'कोस्टा के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं', PM मोदी ने यूरोपियन काउंसिल के नए अध्यक्ष को दी बधाई
AajTak
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'यूरोपीय परिषद के अगले अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मेरे मित्र एंटोनियो कोस्टा को बधाई. मैं भारत-यूरोपीय परिषद रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एंटोनियो कोस्टा को यूरोपियन काउंसिल के अगले अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई दी. प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोपियन यूनियन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कोस्टा के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद जताई.
यूरोपियन काउंसिल के नए अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा का कार्यकाल 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है. उन्होंने कहा था कि मिशन की मजबूत भावना के साथ वह यूरोपीय परिषद के अगले अध्यक्ष होने की जिम्मेदारी संभालेंगे.
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'यूरोपीय परिषद के अगले अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मेरे मित्र एंटोनियो कोस्टा को बधाई. मैं भारत-यूरोपीय परिषद रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.'
यूरोप की मजबूत नेता बनकर उभरीं जॉर्जिया मेलोनी
27 देशों के यूरोपियन यूनियन (EU) के चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. इस बार के चुनाव में कई देशों की दक्षिणपंथी पार्टियों ने जीत हासिल की है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की धुर दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली ईयू चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







