
कोसों दूर दूल्हा और दुल्हन, बीच में बाढ़ और बारिश की दीवार... हिमाचल की यह अनोखी शादी क्यों चर्चा में है?
AajTak
Online Wedding: हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण तबाही मची हुई है. सैकड़ों सड़कें तबाह हो गई हैं. इस बीच एक मामला सामने आया है कि रास्ता बंद हो जाने के कारण जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं पहुंच सकता तो उसने ऑनलाइन शादी कर ली. इस शादी की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है.
Virtual Marriage: हिमाचल प्रदेश में इस समय आसमानी आफत का सामना कर रहा है. पिछले कुछ दिनों में बेहिसाब बारिश के कारण प्रदेश में तबाही मची हुई है. नदियों ने खौफनाक रूप ले लिया है. अचानक से जलस्तर बढ़ जाने से पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है. रास्ते में जो भी आ रहा है, नदियां उसे बहा ले जा रही हैं. पहाड़ टूटकर गिर रहे हैं. पहाड़ों से गाद की नदियां फूट रही हैं. बड़े-बड़े बोल्डर पहाड़ों से गिर रहे हैं. नेशनल हाई-वे समेत सैकड़ों सड़कें प्रभावित हो गई हैं. सैकड़ों सैलानी फंसे हुए हैं. जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है. यात्रा न करने को कहा है. इन हालातों के बीच हिमाचल में एक विवाह ऐसा भी हुआ, जो लोगों की जुबान पर चढ़ गया. दरअसल कुदरत के कहर की वजह से जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार तक न ले जा सका, तो उसने विवाद के लिए एक नायाब तरीका खोज लिया.
दरअसल शिमला के कोटगढ़ में रहने वाले आशीष सिंघा को 10 जुलाई को कुल्लू के भुंटर में रहने वाली शिवानी ठाकुर से शादी करने के लिए बारात ले जानी थी. खराब मौसम के कारण सड़कें बंद हो गईं और वह बारात नहीं ले जा सका. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के परिवारों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह विवाह करा दिया. भूस्खलन के कारण फंसे रह गए ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंघा भी इस विवाद में वर्चुअल तरीके से शामिल हुए. उन्होंने बताया कि प्रकृतिक आपदा की वजह से सरकार ने लोगों को यात्रा नहीं करने की सलाह दी है, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विवाह करा दिया.
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण जो तबाही मची हुई है, उससे अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 13 शव तो बुधवार को ही मिले हैं. वहीं 92 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. इसके अलावा अब तक 41 जगह लैंडस्लाइड और 29 फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. वहीं 79 घर पूरी तरीके से तबाह हो गए, जबकि 333 घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण करीब 1050 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश से अब तक जल शक्ति विभाग को 350.50 करोड़, पीडब्ल्यूडी को 616.08 करोड़, हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट को 70.36 करोड़ और अर्बन डिपार्टमेंट को 3.15 करोड़ का नुकसान हुआ है.
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले दिनों कुल्लू का हवाई सर्वेक्षण किया था. सर्वे करने के बाद उन्होंने कहा था कि ऐसी बारिश हिमाचल में पिछले 50 साल में नहीं हुई है. हालात को देखते हुए उन्होंने केंद्र से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है.लोग सरकार से मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1100, 1070 और 1077 पर संपर्क कर सकते हैं.
हिमाचल प्रदेश डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक मंगलवार शाम तक प्रदेश भर में 1299 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा नेशनल हाईवे 21 मंडी-कुल्लू, नेशनल हाईवे 505 ग्रम्फू-लोसर, नेशनल हाईवे 03 कुल्लू-मनाली और नेशनल हाईवे 707 शिलाई पर आवाजाही ठप हो गई है. भारी बारिश के कारण हिमाचल सड़क परिवहन निगम के 876 बस मार्ग प्रभावित हैं. वहीं 403 बसें कई जगहों पर फंस गई हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



