
कोवैक्सीन-स्पुतनिक पर US को भरोसा नहीं, अमेरिका में पढ़ने के लिए दोबारा लगानी होगी वैक्सीन
AajTak
अगर आपने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और रूस की स्पुतनिक-V लगवाई है और अमेरिका पढ़ने जा रहे हैं तो वहां आपको फिर से वैक्सीन लगवानी पड़ सकती है. कई अमेरिकी यूनिवर्सिटीज ने कोवैक्सीन और स्पुतनिक-V लगवा चुके छात्राओ, छात्रों को दोबारा वैक्सीन लगवाने का निर्देश दिया है.
भारत में रहने वालीं 25 साल की मिलोनी दोषी कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री करना चाहती हैं. मिलोनी भारत बायोटेक की तैयार की गई कोवैक्सीन की दोनों डोज ले चुकी हैं. लेकिन दिक्कत ये है कि कोवैक्सीन को अभी तक डब्ल्यूएचओ से एप्रूवल नहीं मिला है. इसलिए कोलंबिया यूनिवर्सिटी की ओर से उनसे कहा गया है कि जब वो कैम्पस में आएंगी तो उन्हें दोबारा वैक्सीन लगवानी होगी. हालांकि, अभी इस बारे में कोई भी एक्सपर्ट या डॉक्टर ये नहीं कह रहे हैं कि दोबारा वैक्सीन लगवाना कितना सेफ होगा. मिलोनी दोषी अकेली नहीं हैं जिनसे ऐसा कहा गया है, बल्कि ऐसे लाखों छात्राएं और छात्र हैं जो कोवैक्सीन और स्पुतनिक-V की दोनों डोज ले चुके हैं, लेकिन उनसे अमेरिका आने पर फिर से वैक्सीन लगवाने को कहा गया है. ऐसे में छात्रों में अब ये डर भी सता रहा है कि दो अलग-अलग वैक्सीन लगवाना कितना सेफ होगा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







