
कोल्हापुरी चप्पलों के बाद अब पंजाबी जूतियां... एक बार फिर विवादों में Prada, अमृतसर के दुकानदारों में आक्रोश
AajTak
पंजाब के अमृतसर में जूती व्यापार से जुड़े दुकानदारों ने इस पर गहरा आक्रोश जताया है. एक स्थानीय दुकानदार आकाश ने आजतक से कहा, 'हम दिन-रात मेहनत करके पंजाबी जुत्तियां और कोल्हापुरी चप्पलें 400 से 2000 रुपये तक में बेचते हैं. यही काम हजारों कारीगरों और दुकानदारों के लिए रोजी-रोटी है. लेकिन अब प्राडा हमारी पंजाबी जूतियों की नकल कर लाखों रुपये में बेच रहा है, ये हमारी सांस्कृतिक विरासत पर सीधा हमला है.'
इटली का लग्जरी फैशन ब्रांड प्राडा एक बार फिर भारतीय फैशन की नकल को लेकर विवादों में घिर गया है. इस बार मामला कोल्हापुरी चप्पलों का नहीं, बल्कि भारतीय जूतियों से मिलती-जुलती डिजाइन का है. इससे पहले, मिलान फैशन शो में कोल्हापुरी चप्पलों की नकल करने पर प्राडा को भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी.
इसके बाद ब्रांड ने कोल्हापुर जाकर स्थानीय कारीगरों से मुलाकात की थी और डिजाइन के भारतीय मूल को स्वीकार किया था. अब सोशल मीडिया पर प्राडा की नई डिजाइन की 'Antiqued Leather Pumps' की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग उन्हें भारतीय जूतियों की नकल बता रहे हैं.
प्राडा ने किया 'ओरिजिनल डिजाइन' का दावा
हालांकि प्राडा की वेबसाइट पर ये सैंडल कई रंगों और डिजाइनों में उपलब्ध हैं, लेकिन एक खास डिजाइन पारंपरिक पंजाबी जूती जैसी दिखती है. प्राडा का दावा है कि ये 'ओरिजिनल' डिजाइन है, जो बछड़े के लेदर से बनी है.
वेबसाइट पर बताया गया है कि 'नुकीले सिरे वाला यह डिजाइन प्राचीन लुक देने वाले लेदर से बना है, जिसमें सिलाई साफ दिखाई देती है और किनारों को जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया है.' हालांकि पारंपरिक जूतियां आमतौर पर फ्लैट होती हैं, लेकिन प्राडा का यह वर्जन स्टिलेट्टो हील्स के साथ आता है.
अमृतसर के दुकानदारों में भारी आक्रोश

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












