
कोलकाता में ओवरटेक के दौरान बाइक को कुचला, पुल से उतरते ही बस ने मचाया कहर
AajTak
कोलकाता में दो सड़क हादसों में एक बाइकर की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. पहली दुर्घटना कोलकाता के उत्तरी हिस्से में स्थित चिनार पार्क इलाके में हुई, जहां बस ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं, दूसरी दुर्घटना हेस्टिंग्स इलाके में हुई, जहां बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे दो वाहन टकरा गए.
कोलकाता में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, दोनों हादसों के बाद पुलिस ने बस चालकों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पहले हादसे में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पहली दुर्घटना कोलकाता के उत्तरी हिस्से में स्थित चिनार पार्क इलाके में हुई, जब एक निजी बस ने एक बाइक को पहले टक्कर मारी फिर युवक को कुचल दिया. यह हादसा लोकनाथ मंदिर के पास उस समय हुआ, जब बस ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी. बिधाननगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, घायल बाइक सवार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया और बागुइआटी थाने में मामला दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें- धनबाद में ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे किया जाम
दूसरा हादसा: पुल से उतरते समय बस चालक ने खोया नियंत्रण
दूसरी दुर्घटना हेस्टिंग्स इलाके में हुई, जहां एक निजी बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और उसने दो अन्य वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में कम से कम सात लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












