
कोलकाता: तांत्रिक के कहने पर की थी 7 साल की बच्ची की हत्या, कई जगह विरोध प्रदर्शन
AajTak
तोड़फोड़ में शामिल होने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने तिलजला इलाके में सड़कों पर जाम लगा दिया. पुलिस ने कहा कि नाबालिग के सिर में संभवत: हथौड़े से चोट की गई है. उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान थे.
कोलकाता के तिलजला इलाके में एक तांत्रिक की सलाह पर एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली 7 साल की एक बच्ची की कथित रूप से हत्या कर दी. हत्या का आरोपी उसका पड़ोसी आलोक कुमार है जिसने बच्ची को पहले अगवा कर लिया फिर हत्या की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने खुद संज्ञान लिया है और पश्चिम बंगाल के DGP को पत्र लिखकर 48 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
कई जगह विरोध प्रदर्शन घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में जमकर विरोध किया और लापता लड़की को खोजने के लिए पुलिस कार्रवाई में 'देरी' का आरोप लगाते हुए कई वाहनों में तोड़फोड़ की. तोड़फोड़ में शामिल होने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने तिलजला इलाके में सड़कों पर जाम लगा दिया. उन्होंने दक्षिण सियालदह खंड में प्रमुख ईएम बाईपास और रेलवे पटरियों को ब्लॉक कर दिया, जिससे सड़क यातायात और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं.
अमित मालवीय ने किया ट्वीट इस घटना पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. भाजपा मीडिया सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर सवाल उठाया. उन्होंने इस घटना के संबंध में ट्वीट किया. एक पुलिस सूत्र ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए 32 वर्षीय आरोपी ने बाद में कबूल किया कि उसने एक तांत्रिक की सलाह पर नाबालिग की हत्या की.
ऐसे दिया घटना को अंजाम सूत्र के मुताबिक, आलोक कुमार ने पुलिस को बताया कि बच्चा पैदा करने की इच्छा को पूरा करने के लिए कुछ महीने पहले बिहार में एक तांत्रिक से उसकी मुलाकात हुई. तांत्रिक ने उसे बताया था कि यदि वह संतान की कामना करता है तो वह नवरात्रि के दौरान एक नाबालिग की बलि दे सकता है. तांत्रिक के निर्देश के बाद आलोक कुमार ने कथित तौर पर नाबालिग का अपहरण कर लिया, उसे अपने फ्लैट में ले गया और उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि नाबालिग के सिर में संभवत: हथौड़े से चोट की गई है. उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान थे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








