
कोलकाता: चार लाख रुपये के नकली नोट बरामद, STF ने राजस्थान के दो लोगों को पकड़ा
AajTak
अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी राजस्थान कोटा से संचालित जाली मुद्रा गिरोह के सदस्य हैं. उनके पास से 500-500 रुपये के 800 जाली नोट जब्त किए गए हैं. फिलहाल, पता लगाया जा रहा है कि नकली नोटों की खेप इनलोगों को किसने दी थी.
कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के पास से चार लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं. एक सीनियर अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के बाद एसटीएफ ने ये कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को एस्पलेनेड बस स्टैंड के पास डफरिन रोड से दबोचा गया. दोनों की पहचान राजस्थान कोटा निवासी आरिफ मनसूरी और बारां निवासी अबु तलहा के रूप में की गई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












