
कोलकाता कांड: लोगों ने विरोध में घरों की लाइट की बंद, राजभवन में भी ब्लैकआउट
AajTak
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे. रात 9-10 बजे के बीच प्रदर्शनकारियों ने घरों की बत्तियां बंद करने की अपील की थी. इस दौरान राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी राजभवन की बत्तियां बंद करके विरोध को अपना समर्थन दिया.
कोलकाता में सैकड़ों लोग अपने घरों की बत्तियां बंद कर सड़कों पर उतर आए और आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया. मृतक डॉक्टर के माता-पिता भी प्रदर्शन में शामिल हुए. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी राजभवन की बत्तियां बंद कर और मोमबत्ती जलाकर विरोध का समर्थन किया.
मृतक डॉक्टर के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हमें जाना पड़ेगा; और हम क्या कर सकते हैं? चीजें बहुत धीमी हो रही हैं; हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते. हमारे पास बहुत सारे सवाल हैं, और हम इन सवालों को पुलिस से पूछेंगे." आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रदर्शनकारियों ने कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई सबसे सेफ सिटी है कोलकाता? जानें- ममता बनर्जी के दावे में कितना दम
कोलकाता में लोगों ने बुझाई अपने घरों की बत्तियां
कोलकाता के श्याम बाजार में भी बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए. कई लोग कैंडल जलाते हुए और कुछ तिरंगा लहराते हुए नजर आए. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रदर्शनकारियों ने भी अपने घरों की बत्तियां बंद कर दीं. बीजेपी नेता सुंकंत मजूमदार और अग्निमित्रा पॉल भी प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने रात के 9-10 बजे के बीच अपने घरों की लाइट्स बंद करने की अपील की थी.
स्ट्रीट प्ले करके लोगों ने जताया विरोध

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







