
कोलंबिया के बाद पेरू पहुंचे राहुल गांधी, लोकतंत्र पर टिप्पणी पर कर रहे विरोधों का सामना
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोलंबिया की यूनिवर्सिटी में कहा कि भारत में
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका के चार देशों - कोलंबिया, ब्राज़ील, पेरू और चिली - के दौरे पर हैं. यात्रा के दौरान वे राजनीतिक नेताओं, छात्रों और कारोबारी वर्ग से मुलाकात कर रहे हैं. फिलहाल वे पेरू की राजधानी लीमा पहुंच चुके हैं, जहां उनका पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ स्वागत हुआ.
राहुल गांधी ने कोलंबिया के सीनेट अध्यक्ष लिडियोस गार्सिया से भी मुलाकात की और पेरू के साथ संसदीय मित्रता समूह शुरू करने की घोषणा की. कांग्रेस का कहना है कि यह पहल भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के साथ राजनीतिक और कारोबारी रिश्ते गहरे करने का अवसर है.
यह भी पढ़ें: बाइक से भारी क्यों होती हैं कारें? राहुल गांधी कुछ समझाने की कर रहे थे कोशिश, BJP ने ली चुटकी
कोलंबिया के मेडेलिन स्थित EIA यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार 'The Future is Today' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत में इस समय लोकतांत्रिक ढांचे पर "संपूर्ण हमला" हो रहा है, जो देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा, "भारत में अब बहुत केंद्रीकृत स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है. तीन-चार बड़े कारोबारी पूरे अर्थतंत्र पर कब्जा कर रहे हैं और प्रधानमंत्री से उनका सीधा संबंध है."
नोटबंदी और जीएसटी पर भी केंद्र को घेरा
राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी जैसी नीतियों को छोटे और मध्यम व्यवसायों को नुकसान पहुंचाने वाली बताया. उन्होंने कहा, "नोटबंदी एक नाकाम नीति थी, जिसने छोटे कारोबारियों को तबाह कर दिया और बड़ी कंपनियों को बढ़त दी. जीएसटी भी इसी दिशा में बनाई गई."

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










