
कोर्ट से एक के बाद एक झटका, मंत्री ने भी छोड़ा साथ... जेल से चलती रहेगी सरकार या इस्तीफा देंगे केजरीवाल?
AajTak
अरविंद केजरीवाल की सरकार के ही मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने ही सीएम के भ्रष्टाचार में होने की बात का भरोसा मानकर इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस्तीफा देने की शुरुआत हो चुकी है और क्या केजरीवाल जेल से सरकार चलाने के रुख पर कायम रहेंगे या फिर इस्तीफा दे देंगे?
शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को फिलहाल कहीं से भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. एक तरफ मंगलवार को हाईकोर्ट ने कहा गिरफ्तारी सही है तो वहीं बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने हफ्ते में पांच बार वकील से मिलने की इजाजत वाली याचिका खारिज कर दी. केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में तुरंत सुनवाई चाहते थे, लेकिन वहां भी स्पेशल बेंच नहीं बनी. अब अरविंद केजरीवाल की सरकार के ही मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने ही सीएम के भ्रष्टाचार में होने की बात का भरोसा मानकर इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस्तीफा देने की शुरुआत हो चुकी है और क्या केजरीवाल जेल से सरकार चलाने के रुख पर कायम रहेंगे या फिर इस्तीफा दे देंगे?
दरअसल, केजरीवाल सरकार में छह मंत्री थे, जिनमें गोपाल राय हैं. इमरान हुसैन हैं. तीसरे मंत्री हैं कैलाश गहलोत. इनसे भी ईडी शराब घोटाले में पूछताछ कर चुकी है. चौथे और पांचवें मंत्री हैं सौरभ भारद्वाज और आतिशी. ईडी के मुताबिक केजरीवाल ने कहा कि आरोपी विजय नायर इन दोनों को ही रिपोर्ट करता था. छठे मंत्री राजकुमार आनंद थे, जिन्होंने भ्रष्टाचार में पार्टी के रूप को देखकर दुखी होने के दावे के साथ इस्तीफा दे दिया. यानी इस वक्त दिल्ली सरकार के कुल सात किरदारों में से केजरीवाल समेत चार मंत्री या तो शराब घोटाले में आरोपी हैं या कोर्ट में इनका नाम सुनने में आया है. वहीं एक मंत्री राजकुमार आनंद ने पार्टी के करप्शन में फंसे होने का दावा करके व्यथित होकर इस्तीफा दे दिया है.
केजरीवाल के मंत्री ने उठाए सरकार पर सवाल
राजकुमार आनंद के इस्तीफे ने देश की राजधानी की सियासत के खेल को और दिलचस्प बना दिया है. कारण, जिस वक्त जेल से सरकार चलाने पर केजरीवाल अड़े हुए हैं. जब केजरीवाल समेत पूरी पार्टी हर आरोप को झूठा बता रही है. जब आम आदमी पार्टी जेल का जवाब वोट से कैपेन चला रही है. जब आम आदमी पार्टी जेल जाने वाले नेताओं को भगत सिंह बता रही है. तब केजरीवाल के ही मंत्री राजकुमार आनंद पार्टी के भीतर से सिर्फ सवाल उठाने वाले पहले नेता नहीं बने हैं, बल्कि केजरीवाल के शराब घोटाले में शामिल होने के आरोपों पर भरोसा करने वाले भी पार्टी के भीतर पहले नेता बन गए हैं. उन्होंने बुधवार शाम अचानक मीडिया को बुलाया और अफसोस, असहज, नैतिक ताकत जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बड़ा बयान दिया.
राजकुमार आनंद ने पार्टी और मंत्री पद से दिया इस्तीफा
उन्होंने कहा कि मैं राजानीति में तब आया जब केजरीवाल ने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा. आज अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि राजनीति नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गए. आम आदमी पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था. लेकिन आज ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई. मंत्री पद पर रहकर काम करना असहज हो गया. मैं पार्टी, सरकार, मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हू. मैं भ्रष्ट आचरण में नाम नहीं जुड़वाना चाहता. मैं नहीं समझता कि हमारे पास शासन करने की नैतिक ताकत बची है. उन्होंने मीडिया से कहा कि कल से पहले ऐसा लग रहा था कि फंसाया जा रहा है, लेकिन जब हाईकोर्ट का फैसला आया तो हमें लगा कि हमारे यहां गड़बड़ है. यानी नैतिकता का जिक्र कर केजरीवाल के बागी मंत्री ने सीएम को इस्तीफा दे देने की मांग कर डाली है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







