
कोर्ट मैरिज कर पति के साथ थाने पहुंची युवती, हार्ट पेशेंट पिता का दावा- इलाज के 3 लाख रुपये ले गई बेटी
AajTak
राजस्थान के पाली में बेटी और घर वालों के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया. दरअसल, विवाद शादी से जुड़ा है. युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, तो घर वाले कहीं और शादी करवाना चाहते थे.
राजस्थान के पाली में बेटी और घर वालों के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया. दरअसल, विवाद शादी से जुड़ा है. युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, तो घर वाले कहीं और शादी करवाना चाहते थे. इसी विवाद के बीच 11 अगस्त को वह घर से भाग गई. अस्पताल जाने का कहकर 11 अगस्त को प्रेमी के साथ भागी युवती रविवार को तखतगढ़ थाने पहुंची. युवती ने बताया कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है, अब वह प्रेमी के साथ ही रहेगी. (प्रतीकात्मक फोटो) इस दौरान थाने पहुंचे परिजनों व युवती के बीच 3 लाख रुपये के लिए तकरार हो गई. घरवालों ने बेटी पर आरोप लगाया कि वह अपने पिता के ऑपरेशन के लिए रखे रुपये लेकर फरार हो गई थी जबकि युवती ने पुलिस को बताया कि वह घर से 500 रुपये, आधार कार्ड और अपनी बीमारी की पर्ची के अलावा कुछ नहीं ले गई.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











